पर्यटन

झारखंड पर्यटन का बड़ा कदम: ‘इन्फ्लुएंसर मीट 2026’ के जरिए राज्य की ब्रांडिंग को मिलेगी नई रफ्तार

रांची: झारखंड के पर्यटन स्थलों की ब्रांडिंग और डिजिटल प्रचार-प्रसार को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए पर्यटन विभाग ने कमर कस ली है। विभाग की ओर से आगामी 11 मई 2026 को रामगढ़ जिले के पतरातू स्थित होटल पर्यटन विहार में ‘राज्य स्तरीय इन्फ्लुएंसर मीट 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सोशल मीडिया के सशक्त माध्यम से राज्य की संस्कृति और पर्यटन संभावनाओं को नई ऊंचाई पर ले जाना है।
इन्फ्लुएंसर एंगेजमेंट पॉलिसी: डिजिटल क्रिएटर्स को मिलेगा प्लेटफॉर्म
इस आयोजन का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव ‘इन्फ्लुएंसर एंगेजमेंट पॉलिसी’ का आधिकारिक शुभारंभ है। पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार इस नीति को लॉन्च करेंगे।
औपचारिक साझेदारी: यह नीति डिजिटल क्रिएटर्स और सरकार के बीच एक सेतु का काम करेगी।
सशक्तिकरण: इसके माध्यम से राज्य के इन्फ्लुएंसर्स को विभाग के साथ मिलकर काम करने का मौका मिलेगा, जिससे उन्हें संरचनात्मक और आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।
प्रचार का नया मॉडल: अब पर्यटन स्थलों के प्रचार में प्रोफेशनल इन्फ्लुएंसर्स की भूमिका आधिकारिक तौर पर तय होगी।
कार्यक्रम की रूपरेखा और अतिथि


सम्मेलन सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में विभागीय सचिव मुकेश कुमार, पर्यटन निदेशक विजय जाधव, जेटीडीसी (JTDC) के एमडी प्रेम रंजन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान राज्य के प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ झारखंड की ब्रांडिंग और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
इस मीट में हिस्सा लेने के इच्छुक इन्फ्लुएंसर्स के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत: 6 मई, दोपहर 3:00 बजे से
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 7 मई, दोपहर 3:00 बजे रखी गई थी जिसमें से लगभग 350 इन्फ्लुएंसर्स ने रजिस्ट्रेशन के द्वारा रजिस्ट्रेशन किया गया इसमें से लगभग 100 इनफ्लुएंसर्स को सेलेक्ट करना है ।
झारखंड पर्यटन विभाग का मानना है कि आज के दौर में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म सबसे प्रभावी हैं। इन्फ्लुएंसर मीट के जरिए राज्य के अनछुए पर्यटन स्थलों, लोक कलाओं, समृद्ध विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को वीडियो और फोटो के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने की योजना है।
इस पहल से न केवल पर्यटन क्षेत्र में निवेश और पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। 11 मई को होटल पर्यटन विहार, पतरातू में आयोजित होने वाली यह मीट पर्यटन के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचने जा रही है, जिससे झारखंड की खूबसूरती अब विश्व को अपनी ओर आकर्षित करेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *