झारखण्डप्रमुख खबरे

गिरिडीह पहुंचे विधायक कल्पना सोरेन साथ में श्वेता शर्मा ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश !


गिरिडीह : गांडेय विधानसभा क्षेत्र की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने बुधवार को गिरिडीह प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का दौरा कर लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
निरीक्षण के सिलसिले में विधायक कल्पना सोरेन ने सेनादोनी, लेदा, तेलोडीह, कोवाड मोड़, पहाड़पुर और कुरूमडीहा समेत कई छठ घाटों का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर चल रही साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और मौके पर मौजूद कार्यपालक अभियंता, एई और जेई समेत संबंधित अधिकारियों को पाई गई कमियों को तुरंत और पूरी तरह से दूर करने के कड़े निर्देश दिए।


सेनादोनी में आयोजित सभा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि पिछले एक साल का समय झारखंड मुक्ति मोर्चा और पूरे गिरिडीह के लिए बेहद कठिन रहा है। पार्टी और इस क्षेत्र ने एक बहुत बड़ा बेटा, भाई और एक समर्पित नेता खोया है। उन्होंने भावुक होकर कहा कि इस दुख की घड़ी में जनता की संवेदनाएं और उनका साथ ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
दौरे के क्रम में उन्होंने तेलोडीह, कोवाड मोड़ और लेदा समेत विभिन्न जगहों पर रुककर स्थानीय कार्यकर्ताओं और आम जनता से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके यथाशीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। इस पूरे दौरे और निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *