झारखण्ड

झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस इस वर्ष 22 नवंबर को सादगीपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा.

विधानसभा का आगामी स्थापना दिवस समारोह इस वर्ष 22 नवंबर, 2026 को पूरी तरह सादगीपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा। जिसको लेकर झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने बैठक की।

झारखंड विधानसभा का आगामी स्थापना दिवस समारोह इस वर्ष 22 नवंबर, 2026 को पूरी तरह सादगीपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो की अध्यक्षता में आज विधानसभा कार्यालय कक्ष में हुई उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों, कार्यक्रमों की रूपरेखा और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करना था। हाल के दिनों में झारखंड के राजनीतिक जगत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों के निधन और राज्य में बनी शोक की मनोदशा को गंभीरता से लेते हुए, इस वर्ष के समारोह के स्वरूप को बेहद संक्षिप्त और सादा रखने का फैसला किया गया है। इसके अलावा, आगामी 25 और 26 नवंबर को प्रस्तावित विधानसभा के विशेष सत्र के मद्देनजर भी कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।विचार-विमर्श के दौरान यह सहमति बनी कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हर साल होने वाला सम्मान समारोह पूरी गरिमा के साथ यथावत आयोजित किया जाएगा। साथ ही, यह भी तय किया गया कि इस वर्ष सम्मान समारोह समेत अन्य सभी मुख्य कार्यक्रम विधानसभा परिसर के बाहर किसी अन्य स्थल पर करने के बजाय झारखंड विधानसभा के सेंट्रल हॉल में ही आयोजित किए जाएंगे।इस बैठक में झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार के साथ-साथ एस. वजीह बंटी, कुन्दन कुमार सिंह, गुरूचरण सिंकु, संजीत कुमार, अनुप लाल, किरण सुमन बाखला, रवि शंकर प्रसाद, विष्णु पासवान और राव दिपेन्द्र कुमार यादव सहित विधानसभा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *