दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को जमुआ झामुमो ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि: ‘वे सिर्फ नेता नहीं, जननायक थे’
आज जमुआ स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के द्वारा दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को झामुमो प्रखंड द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान झामुमो के केंद्रीय सदस्य प्रणव वर्मा ने कहा झारखंड के लोकप्रिय जननेता एवं हमारे बड़े भाई, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
प्रणव वर्मा ने कहा सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार और झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने, जनहित की आवाज को बुलंद करने और झारखंड के अधिकारों के लिए हमेशा मजबूती से संघर्ष किया। उनके विचार, संघर्ष और जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हम सभी एकजुट होकर झामुमो के विचारों और संघर्ष को और मजबूती प्रदान करने का संकल्प लेते हैं।
जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कहा सुदिव्य कुमार सोनू सुदिव्य कुमार सोनू लोगों का नेता ही नहीं जननायक थे। झारखण्ड को विश्व में एक पहचान दिलाने वाला कार्य दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार जी ने किया।
जमुआ प्रखंड के सभी झामुमो पदाधिकारी, एवं कार्यकता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सूबे के कैबिनेट मंत्री और गिरिडीह सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुदिव्य कुमार सोनू (Sudivya Kumar Sonu) का रविवार (6 सितंबर 2026) की भोर में दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने से निधन हो गया। वे महज 56 वर्ष के आसपास थे। शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि गिरिडीह के हरसिंगरायडीह स्थित अपने आवास पर सुदिव्य कुमार सोनू आराम कर रहे थे। इसी दौरान 6 सितंबर देर रात अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। तबीयत बिगड़ते देख परिजन और सुरक्षाकर्मी उन्हें तुरंत गिरिडीह के पचंबा रोड स्थित एक निजी अस्पताल (मर्सी अस्पताल) ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया और सीपीआर (CPR) भी दिया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
