शिक्षा के बाजारीकरण के खिलाफ हुंकार: AISF रांची जिला सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का गठन
आज दिनांक 8 फरवरी 2026 को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) रांची जिला का जिला सम्मेलन सम्मेलन पर्यवेक्षक AISF झारखंड राज्य सचिव कामरेड विक्रम कुमार की मौजूदगी में एवं रांची जिला प्रभारी कामरेड रवि सिंह की अध्यक्षता में फिरायेलाल चौक स्थित पार्टी मुख्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
मौके पर सम्मेलन का उद्घाटन भाषण CPI रांची जिला सचिव कामरेड अजय सिंह ने दिया। उन्होंने AISF के गौरवशाली इतिहास, आज़ादी के आंदोलन से लेकर आज तक छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों, शिक्षा के अधिकार और सामाजिक न्याय के लिए किए गए संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इसके पश्चात AISF के पूर्व राज्य सचिव कामरेड पावेल ने संगठन के लंबे संघर्ष, छात्र आंदोलन की भूमिका और वर्तमान दौर में छात्र एकता की आवश्यकता पर सारगर्भित वक्तव्य रखते हुए कहा कि- “AISF का इतिहास सिर्फ़ संगठन का इतिहास नहीं, बल्कि छात्र आंदोलन के संघर्षों की गाथा है। जब-जब शिक्षा पर हमला हुआ है, AISF ने सबसे पहले मोर्चा संभाला है। आज फिर वही दौर लौट रहा है, जहाँ शिक्षा को बाज़ार के हवाले किया जा रहा है।”
उन्होंने आगे कहा कि
“छात्रों को केवल डिग्री नहीं, अधिकार और चेतना चाहिए। AISF का दायित्व है कि वह हर कॉलेज, हर कैंपस में छात्र सवालों को संगठित संघर्ष में बदले और सरकार की जनविरोधी शिक्षा नीतियों का डटकर विरोध करे।”
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सम्मेलन पर्यवेक्षक एवं AISF झारखंड राज्य सचिव कामरेड विक्रम कुमार ने कहा कि
“आज देश में शिक्षा को मुनाफे का साधन बनाया जा रहा है। केंद्र सरकार लगातार ऐसी नीतियाँ और बिल ला रही है, जिनसे आम छात्रों, गरीब, दलित-आदिवासी और पिछड़े वर्ग के छात्रों को शिक्षा से बाहर किया जा रहा है। AISF इन जनविरोधी शिक्षा नीतियों का सड़कों से लेकर संसद तक पुरजोर विरोध करेगा और छात्र आंदोलन को और तेज करेगा।”
उन्होंने आगे कहा कि AISF केवल एक संगठन नहीं बल्कि छात्र अधिकारों की लड़ाई का मजबूत मंच है और आने वाले समय में रांची जिला सहित पूरे झारखंड में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा।
ईस्के उपरांत AISF रांची जिला का 21 सदस्यी ज़िला परिषद चुनाव गया।
जिला परिषद ने पांच सदस्यीय अपना सेक्रेटरीयत का चुनाव किया
जिसमें
1.जिला अध्यक्ष :- एतेशम प्रवीन
2.जिला उपाध्यक्ष :- जमीर अहमद
3.जिला सचिव :- रुपेश कुमार
4.जिला सहसचिव :- उत्तम उरांव
5.जिला कोषाध्यक्ष :- रवि यादव
AISF रांची जिला सम्मेलन सफल हुआ।
मौके पर मुख्य रूप मौजूद रहे – हर्ष कुमार, रिजवान खान, विशाल झा, अफजल दुरानी, शुभम कुमार, रेहमान, प्रियम, विनायक कुमार, अंकित कुमार, अकाश कुमार, नित राज आदी।।

If you love a good challenge, you need to check this out. The mechanics are spot on and it is incredibly addictive in the best way possible. dominovamospro