देश-दुनियाप्रमुख खबरे

परिवार संग संगम विहार, दिल्ली छठ घाट पहुँचीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्यवस्थाओं पर दिया बड़ा बयान!

    • केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का दौरा
    • ​विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
    • ​स्थायी घाट और मंदिर की मांग

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के संगम विहार स्थित थाना पार्क छठ घाट पर इस वर्ष लोक आस्था का महापर्व छठ अत्यंत भव्यता, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।

एकता छठ पूजा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष  शिव शरण कुशवाहा  और अध्यक्ष दिनेश प्रसाद जायसवाल और समिति के सदस्यों के अनुसार, इस भव्य आयोजन का संचालन ‘एकता छठ पूजा समिति, संगम विहार’ के बैनर तले किया गया, जो पिछले 14 वर्षों से निरंतर इस घाट पर छठ पूजा का सफल आयोजन करती आ रही है। समिति द्वारा इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। पूरे छठ घाट को बेहद आकर्षक और खूबसूरत तरीके से सजाया गया था, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय नजर आ रहा था। पूजा के दौरान पूरी रात रंगारंग भक्ति गीतों का कार्यक्रम चलता रहा, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस पावन अवसर पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अन्नपूर्णा देवी विशेष रूप से संगम संगम विहार स्थित थाना पार्क थाना छठ घाट पर पहुंचीं। उन्होंने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और इस भव्य आयोजन की जमकर प्रशंसा की। मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि छठ महापर्व चार दिनों का एक ऐसा महाउत्सव है, जिसे सभी लोग मिलकर पूरी श्रद्धा, स्वच्छता और आस्था के साथ सामूहिक रूप से मनाते हैं। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर जहां भी झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग निवास करते हैं, वे हर जगह पूरी पवित्रता के साथ इस महापर्व को मना रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि दिल्ली में भी सरकार और प्रशासन की ओर से छठ महापर्व के लिए बहुत ही बेहतरीन और व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं। मंत्री ने इस पर्व की सबसे बड़ी खासियत इसकी समरसता को बताया, जहां बिना किसी ऊंच-नीच के भेदभाव के सभी लोग कंधे से कंधा मिलाकर सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना करते हैं। अंत में उन्होंने छठी मईया से प्रार्थना की कि वे देश के सभी नागरिकों को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु प्रदान करें और सबकी मनोकामनाएं पूरी करें।


कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे एकता छठ पूजा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव शरण कुशवाहा ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के अंदर यह अपने आप में पहला ऐसा अनूठा छठ घाट है, जहां सूर्य भगवान की मूर्ति स्थापित की गई है। उन्होंने बताया कि यह पूरा भव्य आयोजन पुलिस प्रशासन, डीडीए (DDA), दिल्ली सरकार और ‘एकता पूजा समिति’ के तमाम सदस्यों के आपसी सहयोग से पूरी तरह सफल हो पाया है, जहां इस आयोजन का खर्च समिति के सभी सदस्य आपस में मिलकर वहन करते हैं। इसके साथ ही, इस ऐतिहासिक आयोजन की गरिमा बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के अलावा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, विधायक चंदन चौधरी, पूर्व विधायक प्रत्याशी हर्ष चौधरी, दोनों निगम पार्षद पंकज गुप्ता और क्षेत्र के डीएम साहब सहित कई प्रमुख अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने इन सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनके आगमन से आयोजकों और श्रद्धालुओं का मनोबल काफी बढ़ा है।


आयोजकों ने इस सफल आयोजन के बाद केंद्र और दिल्ली सरकार के सामने एक अहम प्रस्ताव भी रखा है। समिति की मांग है कि इस छठ पूजा घाट का नाम आधिकारिक तौर पर ‘छठ पूजा घाट’ कर दिया जाए और यहां स्थायी रूप से सुविधाओं का विकास किया जाए। आयोजकों और समिति का मानना है कि यदि यहां घाट और मंदिर का स्थायी निर्माण हो जाता है, तो संगम विहार वासी आने वाले समय में न सिर्फ छठ महापर्व, बल्कि दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा और लक्ष्मी पूजा जैसे अन्य बड़े धार्मिक उत्सव भी बेहद भव्य तरीके से मना सकेंगे। संगम विहार स्थित थाना पार्क की घनी आबादी और संकरी गलियों के बीच इस तरह की स्थायी धार्मिक और सांस्कृतिक सुविधा मिलने से यहां के स्थानीय नागरिकों को भविष्य में आयोजनों के दौरान बहुत बड़ी राहत और सुविधा प्राप्त होगी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *