पोस्टमार्टम में अब नहीं लगेगा पैसा, सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे झामुमो जिला अध्यक्ष !
GIRIDIH :- मुक्ति मोर्चा गिरिडीह के जिलाध्यक्ष सह 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और सिविल सर्जन से मिलकर पिछले दिनों हुए कई घटनाक्रम में सदर अस्पताल के कुछ कर्मियों द्वारा अनियमितता बरते जाने और अन्य बिंदुओं पर बात करके सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले लोगों को पूरी सुविधा देने का निर्देश दिया।

श्री सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने में पैसा लिए जाने की शिकायत मिली थी, सिविल सर्जन को कड़ा निर्देश दिया गया है कि एक तो मृत्यु हो जाने से परिजन परेशान रहते हैं और दूसरी ओर उनसे पैसा लेना – ये बर्दाश्त से बाहर है। इस पर सिविल सर्जन ने कहा कि आज के बाद पोस्टमार्टम में पैसा नहीं लिया जाएगा। श्री सिंह ने कहा कि सदर अस्पताल में अच्छे अच्छे डॉक्टर हैं लोग यहां इलाज करवायें। कुछ कमी की सूचना मिलेगी तो मुख्यमंत्री से पत्राचार किया जाएगा ।

इसके साथ ही सदर अस्पताल के सभी वार्डो का निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती मरीज से बातचीत भी किए।
सही समय पर एंबुलेंस, मरीज को समय पर इलाज, में पावर कमी को पूरा करने का निर्देश।
मौके पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य अजित कुमार पप्पू, दिलीप मंडल, झामुमो गिरिडीह महानगर समिति अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी, राकेश कुमार सिंह, दिलीप रजक, तूफान , महताब मिर्जा, हरिमोहन कंधवे, ज़ाकिर हुसैन, बृजमोहन तुरी, हरगौरी साव उर्फ़ छक्कू साव, गौरव विश्वकर्मा, अल्कामा, सचिन शर्मा, विद्याभूषण सिंह, मोहम्मद सर्फू, मोहम्मद पप्पू सहित झामुमो के कई पदाधिकारी मौजूद थे।


nustargameonline is pretty good for quick games during my break. The mobile version is spot-on too. Give it a try!