Uncategorized

पूर्व विधायक के आवास पर JMM की महाबैठक,SIR और बूथ स्तर की मजबूती के लिए हर गांव में पहुंचेगा कार्यकर्ताओं का दस्ता

जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा के पैतृक आवास करोडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई जिसमें आगामी जनगणना और संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रखंड अध्यक्ष रंजीत राम की अध्यक्षता और मुजाहिद अंसारी के संचालन में हुई इस बैठक में जमुआ पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि पंचायत और बूथ स्तर की मजबूती ही भविष्य की जीत का मुख्य आधार है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर सक्रिय रहने और अधूरी कमेटियों का गठन जल्द पूरा करने को कहा।

बैठक के दौरान केंद्रीय सदस्य प्रणव वर्मा ने आगामी जनगणना 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से सचेत किया। उन्होंने बताया कि 1 मई से 15 मई 2026 तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी और इसके बाद 16 मई से 14 जून तक मकान सूचीकरण का कार्य चलेगा। वर्मा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करें और विशेषकर SIR यानी Summary Inventory Report के समय पूरी सावधानी बरतें ताकि किसी भी स्थानीय परिवार का नाम सूची से बाहर न रहे।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर जन समस्याओं के समाधान और संगठन विस्तार का संकल्प लिया जिससे स्पष्ट है कि झामुमो अब चुनावी मोड के साथ-साथ प्रशासनिक प्रक्रियाओं में भी जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने में जुट गया है। बैठक के दौरान जमुआ विधानसभा के दोनों प्रखंड जमुआ और देवरी झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड और पंचायत स्तर के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *