Breaking
झारखण्डप्रमुख खबरे

JPSC Prelims 2026: झारखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच JPSC परीक्षा शुरू, 580 केंद्रों पर 2.12 लाख अभ्यर्थी दे रहे हैं एग्जाम; धारा 163 लागू


रांची/झारखंड: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या 01/2026) आज, 19 अप्रैल 2026 को पूरे राज्य में आयोजित की जा रही है। राज्य के सभी 24 जिलों में प्रशासन हाई अलर्ट पर है ताकि परीक्षा को पूरी तरह कदाचार मुक्त और पारदर्शी बनाया जा सके।
आज रविवार को परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (सामान्य अध्ययन-I) संपन्न होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (सामान्य अध्ययन-II) आयोजित होगी।

राज्य भर से लगभग 2,12,000 परीक्षार्थी सभी 24 जिलों में कुल 580 केंदों पर JPSC Prelims 2026 लिख रहें हैं।
राजधानी रांची में सबसे अधिक 96 केंद्रों पर परीक्षा हो रही है , वहीं गिरिडीह में 43 केंद्र (15,655 परीक्षार्थी), धनबाद में 45 केंद्र और जमशेदपुर में 48 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण चल रही है।
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए झारखंड सरकार ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम है जिससे परिंदा भी पर नहीं मार सकता।
सभी परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा (धारा 163) लागू है, जिससे भीड़ जुटने पर पाबंदी है।
केंद्रों पर मोबाइल सिग्नल जैमर लगाए गए हैं और पूरी प्रक्रिया की सीसीटीवी कैमरे व वीडियोग्राफी के जरिए निगरानी की जा रही है। साथ ही हर जिले में विशेष उड़नदस्ता दल और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात हैं, जो लगातार केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं।
फर्जी परीक्षार्थियों को रोकने के लिए कई केंद्रों पर बायोमेट्रिक अटेंडेंस और आधार वेरिफिकेशन का उपयोग किया जा रहा है।

इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, झारखंड शिक्षा सेवा और उत्पाद विभाग जैसे कुल 103 महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती की जाएगी। 2.12 लाख परीक्षार्थियों की मौजूदगी यह बताती है कि राज्य में प्रशासनिक सेवाओं के प्रति युवाओं में जबरदस्त उत्साह है।
प्रशासन ने परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, स्मार्ट वॉच या ब्लूटूथ डिवाइस के साथ प्रवेश न करने की सख्त हिदायत दी है। पकड़े जाने पर न केवल परीक्षा रद्द होगी, बल्कि कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *