आत्मनिर्भर भारत का संकल्प उद्योग, उत्तर प्रदेश में किया गया निवेश, राष्ट्रहित में किया गया निवेश है।
उत्तरप्रदेश :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार देर शाम राज्य स्तरीय उद्योग संगठनों एवं प्रमुख उद्यमियों के साथ विशेष बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किया गया निवेश, राष्ट्रहित में किया गया निवेश है।
उद्योग जगत को प्रदेश की समृद्धि, रोजगार सृजन और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का प्रमुख भागीदार बताते हुए मुख्यमंत्री ने नीति, अधोसंरचना और प्रशासन—तीनों स्तरों पर पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने उद्योग समूहों से सीएसआर CSR के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तीकरण एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। साथ ही एमएसएमई MSME नवाचार, पैकेजिंग, डिजाइनिंग और निर्यात संवर्धन को लेकर उद्योगों से सुझाव भी आमंत्रित किए।
मुख्यमंत्री ने ‘उद्योग बंधु’ तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाते हुए उद्योगों से जुड़ी समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।
प्रदेश की औद्योगिक प्रगति पर प्रस्तुतिकरण में बताया गया कि विस्तृत एक्सप्रेस वे नेटवर्क, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, सुदृढ़ एयर कनेक्टिविटी और नीतिगत स्थिरता ने उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स एवं निवेश हब के रूप में स्थापित किया है।
निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि, औद्योगिक इकाइयों के विस्तार, क्लस्टर उन्नयन, डिरेगुलेशन सुधारों और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से प्रदेश निवेश एवं औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।
मुख्यमंत्री के साथ संवाद के दौरान उद्योग संगठनों एवं उद्यमियों ने डिफेंस कॉरिडोर में भूमि आवंटन, औद्योगिक भूमि को फ्रीहोल्ड करने, अनुपालन प्रक्रियाओं के सरलीकरण तथा औद्योगिक कानूनों के डी क्रिमिनलाइजेशन जैसे सुधारों का स्वागत किया।
इस अवसर पर एमएसएमई, आईटी, निर्यात संवर्धन, कौशल विकास, प्लग एंड प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी प्रक्रियाओं के सरलीकरण तथा रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए ‘आवास बंधु’ जैसी व्यवस्था के सुझाव भी रखे गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समावेशी औद्योगिक विकास पर बल देते हुए अनुसूचित जाति एवं जनजाति के युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए योजनाबद्ध प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही बजट 2026-27 के संदर्भ में उद्योग जगत से सुझाव आमंत्रित करते हुए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

Alright, so I stumbled upon ph363login – seems legit. Navigating it wasn’t too bad, pretty straightforward. Hope it keeps things smooth. Check it out here: ph363login
The game is free, fan-made, and does not include any paid items. 2e8d2891.
Vice City’s 1986 setting gives the browser game a retro atmosphere. ea472733.
The tickets collected during runs can be used for gacha pulls. c316eacd.
The mod combines new and classic characters in one roster. 8084dbf4.