गिरिडीह: झामुमो द्वारा टाउन हॉल में भव्य ‘दावत-ए-इफ्तार’ का आयोजन, उमड़ा जनसैलाब.
गिरिडीह: शनिवार 14 मार्च को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा शहर के टाउन हॉल में भव्य ‘दावत-ए-इफ्तार’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कौमी एकता और भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जहाँ सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ-साथ हजारों की संख्या में रोजेदारों ने शिरकत की और निर्धारित समय पर एक साथ इफ्तार किया।
राज्य की खुशहाली के लिए मांगी दवाएं
इस खास मौके पर झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। रोजेदारों के साथ इफ्तार करने के बाद मीडिया से बात करते हुए नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा:
“रमजान के इस मुकद्दस महीने में आज हम सभी ने मिलकर राज्य, देश और अपने जिले की अमन-चैन व प्रगति के लिए दुआएं मांगी हैं। हम उम्मीद करते हैं कि आने वाला साल हमारे क्षेत्र और देश के लिए खुशहाली लेकर आए। हमारी कोशिश है कि आपसी भाईचारे के साथ हम इस शहर और राज्य को और बेहतर बनाएं।”
उन्होंने इस अवसर पर सभी को रमजान की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

दिग्गज नेताओं ने की शिरकत
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और रोजेदारों के साथ इफ्तार कर उन्हें मुबारकबाद दी। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। इसके अलावा झामुमो केंद्रीय सदस्य प्रणव वर्मा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य लोग इस इफ्तार पार्टी का हिस्सा बने।
सौहार्दपूर्ण रहा माहौल
टाउन हॉल का पूरा परिसर दुआओं और इबादत के स्वर से गूंज उठा। झामुमो नेताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेम और एकजुटता का संदेश जाता है। कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया गया।


What happend i dont know
L89betlogin seems legit. Logged in without any issues and the interface is easy enough to understand. Give it a look l89betlogin and see if it’s your thing.
https://shorturl.fm/xRenb
https://shorturl.fm/hXDSA