झारखण्डप्रमुख खबरे

गाण्डेय को बड़ी सौगात: विधायक कल्पना सोरेन ने रूपोटांड़ में किया झारखंड के सबसे बड़े ‘औषधि पार्क’ का उद्घाटन ।

गाण्डेय (गिरिडीह): झारखंड की राजनीति और विकास के केंद्र में रहने वाली गाण्डेय विधानसभा के लिए 15 अप्रेल 2026 का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। प्रखण्ड के मेदनीसारे अंतर्गत रूपोटांड़ में विधायक कल्पना सोरेन ने प्रदेश के सबसे बड़े औषधि (Medicinal) पार्क का विधिवत उद्घाटन किया।

इस पार्क के शुरू होने से न केवल क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि ग्रामीण स्वास्थ्य और स्वरोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे।डॉ. पी.पी. हेम्ब्रम की विरासत को सम्मानउद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने विश्व प्रसिद्ध आदिम औषधि विशेषज्ञ डॉ. पी.पी. हेम्ब्रम का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि डॉ. हेम्ब्रम ने उम्र भर झारखंड की पारंपरिक जड़ी-बूटियों और आदिवासी चिकित्सा पद्धति को सहेजने का काम किया है।विधायक ने जोर देते हुए कहा:”झारखंड की पारंपरिक जड़ी-बूटियों में असाधारण शक्ति है।

यह पार्क न केवल लोगों के इलाज का केंद्र बनेगा, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को भी आने वाली पीढ़ियों के लिए बचाकर रखेगा।”इस पार्क की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को छोटी-मोटी बीमारियों के लिए शहरों की ओर भागने से रोकना है। कल्पना सोरेन ने कहा कि अब हमारी माटी ही ‘संजीवनी’ का काम करेगी। यहाँ दुर्लभ जड़ी-बूटियों का संरक्षण किया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर प्राकृतिक चिकित्सा (Natural Medicine) को बढ़ावा मिलेगा। यह औषधि पार्क सिर्फ स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। विधायक के विजन के अनुसार, यहाँ से स्थानीय युवाओं और महिलाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। जड़ी-बूटियों की खेती, उनका प्रसंस्करण (Processing) और पर्यटन के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधायक का स्वागत किया। इस मौके पर जिले के प्रशासनिक अधिकारी, DC, SP, DFO समेत झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय सिंह, प्रणव वर्मा प्रखंड एवं जिला स्तरीय कार्यकर्ता और भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *