महापौर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा का चुनाव कार्यालय उद्घाटन, jmm जिला अध्यक्ष ने ठोका ताल
नगर निगम के महापौर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा ने बुधवार को बड़ा चौक गिरिडीह में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने फीता काटकर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन मौके पर संजय सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी तन मन से चुनाव लडेंगे।
उन्होंने कहा कि नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार गिरिडीह के विकास के लिए तत्पर हैं।

महापौर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा ने कहा कि मुझे सभी वर्गों और समुदायों का समर्थन मिल रहा है। जनता का आशीर्वाद मिला तो गिरिडीह नगर निगम का समुचित विकास होगा। जिसमें शुद्ध पेयजल, स्वच्छता, महिलाओं और युवाओं को रोजगार, सड़क और नाली निर्माण, सोलर लाइट, नागरिकों की सुरक्षा हेतु पर्याप्त सीसीटीवी कैमरा आदि शामिल है।
मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पू, शाहनवाज अंसारी, महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार राकी, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, सुनिल यादव, दारा हाजरा, जिला सह सचिव दिलीप रजक, अभय सिंह, आनन्द मिश्रा, संजय वर्मा, राकेश कुमार सिंह, मोनू सिंह, मेहताब मिर्जा, मुमताज वारिस तुफान, योगेश दास, हरिमोहन कंधवे, जाकिर हुसैन, मेहताब मिर्जा , मो शर्फुद्दीन सहित कई लोग मौजूद थे।

N188app, mobile gaming here, alright! The app works good and if you’re on the go a LOT like me, its an easy win but is it worth that? Probably. n188app