श्याम बाबा को लगाया जायेगा 56 महाभोग, सुगंधित इत्रों से स्नान के बाद अलौकिक श्रृंगार से होंगे सुसज्जित
आज दिनांक 23.1.26 दिन शुक्रवार को श्री श्याम सेवा समिति की प्रेस कॉन्फ्रेंस सेठ रामेश्वर लाल पोद्दार स्मृति भवन में कार्यक्रम संयोजक ऋषि टिबरेवाल के सानिध्य में की गई ।
बैठक में श्री श्याम सेवा समिति के तृतीय वार्षिक उत्सव के संबंध में विस्तृत रूप में कार्यक्रम के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि दिनांक 25. 1.26 दिन रविवार को चुटिया स्थित श्री राम मंदिर से अपराह्न 3:00 बजे पारंपरिक पोशाक धारण कर 111 महिला एवं पुरुष श्याम भक्तों द्वारा श्याम निशान लेकर चुटिया के विभिन्न मार्ग से होकर आयोजन स्थल में आकर बाबा श्याम को निशाना अर्पित करेंगे ।
इस यात्रा में बाबा का अलौकिक श्रृंगार से सुसज्जित रथ के साथ-साथ भजन गायक भजन गाते हुए साथ साथ चलेंगे संध्या 6:00 बजे से मुख्य कार्यक्रम स्मृति भवन चुटिया के प्रांगण में शुभारंभ समाज के गणमान्य अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया जाएगा एवं मुख्य जजमान सीताराम चौधरी के परिवार द्वारा बाबा कि ज्योत जलाकर बाबा को आमंत्रित किया जाएगा ।इस दौरान श्याम बाबा को विभिन्न प्रकार के फूलों से निर्मित बाघा पहनाया जाएगा ,बाबा को सुगंधित इत्रों से स्नान कराया जाएगा !

समिति सदस्य किशन मोदी, प्रमोद पोद्दार ,राजेश , कुमारी अंशिका ,कुमारी रिशिका ,परमेश्वरी जोशी द्वारा बाबा को भजनों की माला अर्पित की जाएगी धनबाद से आए हुए प्रख्यात भजन प्रवाहक रोमित बंसल,आशीष सिंगल द्वारा भजनों की अमृत वर्षा की जाएगी श्याम बाबा को 56 भोग एवं महाभोग विशिष्ठ सदस्यों द्वारा चढ़ाया जाएगा ।
रात्रि 8:30 बजे से उपस्थित सभी श्याम भक्तों के बीच महाभोग का वितरण किया जाएगा महिला सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रकार के बधाई स्वरूप सिक्का, ट्रॉफी, मोर पंख, मेवा भक्तों के बीच वितरित की जाएगी कार्यक्रम का समापन रात्रि 11:00 बजे बाबा की महा आरती के साथ संपन्न किया जाएगा ।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी प्रदीप मोदी, दीपक अग्रवाल, पवन अग्रवाल, भवानी बिरला, पंकज सिंघानिया, हरिशंकर, जितेंद्र कुमार ,मनोज कुमार, प्रकाश अग्रवाल, मुकेश साबू, अर्जुन सिंघानिया, विनोद बेगवानी,डॉ भरत अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, मिकी केडिया, ललित केडिया, वीणा माहेश्वरी, सुजाता टिबरेवाल, बॉबी अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
