झारखंड में जमीन-मकान की रजिस्ट्री कराना हुआ महंगा, निबंधन शुल्क में बढ़ोतरी

नई दरें लागू होने से जमीन और संपत्ति की खरीद-बिक्री पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ, रजिस्ट्री कराने वालों को अब चुकानी होगी अधिक राशि।

रांची: झारखंड में शहरी क्षेत्र के भीतर जमीन, मकान या फ्लैट खरीदने और उसकी रजिस्ट्री कराने वालों को अब पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। राज्य सरकार ने संपत्ति हस्तांतरण पर स्टांप शुल्क और निबंधन शुल्क की कुल राशि पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त सरचार्ज लगाने का फैसला किया है। नई व्यवस्था 23 नवंबर 2026 से लागू हो चुकी है। इसका असर राज्य के नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत और अधिसूचित औद्योगिक नगरी क्षेत्रों में संपत्ति की रजिस्ट्री कराने वालों पर पड़ेगा।नगर विकास विभाग ने जारी की नई नियमावलीनगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से झारखंड नगरपालिका भूमि/भवन स्थानांतरण अधिभार नियमावली-2026 अधिसूचित की गई है। विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार के हस्ताक्षर से 20 नवंबर को अधिसूचना जारी हुई थी, जिसका प्रकाशन 23 नवंबर को झारखंड गजट में किया गया। इसके तहत संपत्ति के हस्तांतरण के दौरान पहले से लगने वाले स्टांप और निबंधन शुल्क के अतिरिक्त अधिभार की वसूली की जाएगी।

50 लाख रुपये की संपत्ति पर 35,000 रुपये अतिरिक्त।1 करोड़ रुपये की संपत्ति पर 70,000 रुपये अतिरिक्त।ऑनलाइन होगी सरचार्ज की वसूलीनई नियमावली के अनुसार अतिरिक्त अधिभार की गणना और वसूली ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। इसके लिए राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) भुगतान संग्रह की प्रक्रिया तैयार करेगा। वहीं, संबंधित नगर निकायों को इसके लिए अलग बैंक खाते खोलने होंगे। रजिस्ट्री के दौरान वसूली गई अधिभार की राशि संबंधित नगर निकाय या अधिसूचित औद्योगिक नगरी के खाते में जमा की जाएगी। इसकी वसूली की जिम्मेदारी निबंधन पदाधिकारियों को सौंपी गई है।रजिस्ट्री नहीं होने पर वापस होगी अधिभार की राशिनई व्यवस्था में यह प्रावधान भी किया गया है कि यदि किसी कारण से संपत्ति का निबंधन पूरा नहीं हो पाता है तो वसूली गई अधिभार की राशि वापस कर दी जाएगी। इसके अलावा, जिन मामलों में स्टांप शुल्क या निबंधन शुल्क में छूट मिलेगी, वहां अतिरिक्त सरचार्ज भी स्वतः समाप्त हो जाएगा।इस फैसले के बाद झारखंड के शहरी क्षेत्रों में जमीन, मकान और फ्लैट की खरीदारी करने वालों का रजिस्ट्री खर्च बढ़ना तय है। खासकर अधिक कीमत वाली संपत्तियों की खरीद पर इसका अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

Spread the love
Scroll to Top