झारखण्ड

अबुआ दिशोम बजट कैसा हो? झारखंड वासियों से मांगे गये सुझाव ।

रांची/- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेनझारखंड, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर विदेश यात्रा का अनुभव साझा करते हुए अबुआ दिशोम बजट को लेकर सर्वश्रेष्ठ सुझाव बजट पोर्टल पर भेजने वाले और पुरस्कृत लोगों को बधाई दी।अपने ट्विटर हैंडल पर तस्वीरों को साझा करते हुए अबुआ दिशोम बजट पर हेमंत सोरेन लिखते है – “अभी कुछ दिनों पहले ही मैं दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक और लंदन दौरे से लौटा हूं। वहां काफी करीब से उनकी नीतियों, समृद्ध अर्थव्यवस्था, लोगों की जीवन और कार्यशैली तथा परंपरा-संस्कृति देखने-समझने का मुझे मौका मिला। विदेश दौरे में हमें जो अनुभव प्राप्त हुए हैं, उसके जरिए हम राज्य को नई दिशा देने देंगे का प्रयास करेंगे। हमें अपने संसाधनों का वैल्यू एडिशन करने की भी जरूरत है, ताकि इसका इस्तेमाल अपने राज्य के हिसाब से कर सकें। और राज्यवासियों की आशाओं-आकांक्षाओं के साथ आगे बढ़ सकें।अबुआ दिशोम बजट कैसा हो, इसे लेकर कई लोगों ने अपनी राय रखी। मुझे बताया गया है कि कई विशेषज्ञों की भी राय ली गयी है। अबुआ दिशोम बजट को लेकर सर्वश्रेष्ठ सुझाव बजट पोर्टल पर भेजने वाले और पुरस्कृत लोगों को भी मैं हार्दिक बधाई और धन्यवाद देता हूं। आपके सुझाव सरकार के लिए कई मायने रखते हैं।”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *