झारखण्ड

झारखंड की महिलाओं को बड़ी सौगात: मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को मिलेगा 20 हजार रुपये का स्वरोजगार ऋण

Maiya Samman Yojana Jharkhand: महिलाओं को मिलेगा 20,000 रुपये का स्वरोजगार लोन, सरकार बनेगी गारंटर

Maiya Samman Yojana Latest Update 2026: झारखंड सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं को अब 20,000 रुपये तक का बिना गारंटी वाला लोन मिलेगा, जिससे वे अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकेंगी। इस योजना में लोन की गारंटी राज्य सरकार स्वयं उठाएगी। शनिवार को वित्त विभाग और राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) के बीच हुई बैठक में इस प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है।

मंईयां सम्मान योजना से आत्मनिर्भर होंगी महिलाएं

सरकार का लक्ष्य है कि महिलाएं केवल सहायता राशि पर निर्भर न रहें, बल्कि स्वरोजगार अपनाकर आर्थिक रूप से मजबूत बनें। इस ऋण से महिलाएं सिलाई सेंटर, किराना दुकान, ब्यूटी पार्लर, हस्तशिल्प, ठेला व्यवसाय जैसे छोटे व्यापार शुरू कर सकेंगी।

बिना गारंटी, बिना परेशानी मिलेगा लोन

आमतौर पर बैंक से लोन लेने के लिए गारंटर और कागजी प्रक्रिया होती है, लेकिन इस योजना में ऐसा नहीं होगा।

👉 राज्य सरकार गारंटर बनेगी

👉 महिलाओं को बैंक के चक्कर नहीं लगाने होंगे

EMI चुकाने की आसान व्यवस्था

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत इसका ऑटोमैटिक EMI सिस्टम है।मंईयां सम्मान योजना के तहत मिलने वाली ₹2,500 की मासिक राशि से ही लोन की किश्तें आसानी से काट ली जाएगी। इससे महिलाओं पर अलग से कोई आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।

Maiya Samman Yojana Loan Details योजना का नाम: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना लाभार्थी: पंजीकृत महिला लाभार्थी

लोन राशि: अधिकतम ₹20,000

गारंटी: झारखंड सरकार

उद्देश्य: महिला स्वरोजगार को बढ़ावा

संभावित लॉन्च डेट: 8 मार्च (महिला दिवस)

51 लाख से ज्यादा महिलाओं को 1250 करोड़ रुपये का लाभ

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की 51 लाख महिलाएं लाभ ले रही है। हर माह लाभुकों के बैंक खाते में 2500 रूपये सरकार DBT के माध्यम से भेजती है. हर माह करीब 1250 करोड़ रुपए की राशि सीधे लाभुकों के बैंक अकाउंट में जा रहा है। सरकार और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के बीच इस योजना को लेकर सहमति बन चुकी है। अनुमान है कि इस फैसले से करीब 51 लाख महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा।

झारखंड में महिला सशक्तिकरण की नई शुरुआत मंईयां सम्मान योजना का यह नया स्वरूप झारखंड की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित हो सकता है। यह योजना न सिर्फ रोजगार के अवसर पैदा करेगी, बल्कि महिलाओं को समाज में एक मजबूत पहचान भी दिलाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *