प्रमुख खबरेशिक्षा

UPSC Prelims Exam 2026 का बड़ा update: जानिए अपना ‘प्रोविजनल आंसर-की’

UPSC Prelims Exam 2026: देशभर के 83 शहरों में परीक्षा आज, इस बार ‘प्रोविजनल आंसर-की’ का बड़ा बदलाव

नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 आज (24 मई) देशभर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा दो पालियों में हो रही है—पहली पाली (GS) सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक हो चुकी है, और दूसरी पाली (CSAT) दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक चल रही है। सुरक्षा के लिहाज से परीक्षा केंद्रों के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू की गई है।

परीक्षा से जुड़े मुख्य फैक्ट्स: कुल पद: इस साल सिविल सेवा के 933 और भारतीय वन सेवा के 40 पदों (कुल 973 पद) के लिए परीक्षा हो रही है।

परीक्षा केंद्र: देशभर के कुल 83 शहरों में केंद्र बनाए गए हैं। इस बार 3 नए शहर—कानपुर, मेरठ और भुवनेश्वर जोड़े गए हैं।

मुख्य परीक्षा: आज की प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी 21 अगस्त 2026 से शुरू होने वाली मुख्य परीक्षा (Mains) में बैठेंगे। वहीं संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज (24 मई) आयोजित हुई सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के बीच छात्रों को अब तक का सबसे बड़ा तोहफा दिया है। आयोग के इतिहास में पहली बार, प्रीलिम्स परीक्षा संपन्न होने के तुरंत बाद आधिकारिक ‘प्रोविजनल आंसर-की’ (Provisional Answer Key) जारी की जा रही है।
UPSC के चेयरमैन डॉ. अजय कुमार ने इसे परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की दिशा में ‘एक नई शुरुआत’ बताया है।
अब तक की व्यवस्था के मुताबिक, UPSC पूरी परीक्षा प्रक्रिया (प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू) खत्म होने और फाइनल रिजल्ट आने के बाद ही आधिकारिक आंसर-की जारी करता था। इसमें करीब एक साल का समय लग जाता था। इस वजह से छात्रों को कोचिंग सेंटर्स की अनौपचारिक आंसर-की पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन नए बदलाव से अभ्यार्थियों को होगा फायदा।
तुरंत असेसमेंट: छात्र परीक्षा के तुरंत बाद सटीक आधिकारिक उत्तरों से अपने स्कोर का मिलान कर सकेंगे।
आपत्ति दर्ज करने का मौका: अगर किसी सवाल या उत्तर पर संदेह है, तो छात्र प्रामाणिक सबूतों के साथ आयोग के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
31 मई तक खुला रहेगा ‘ऑब्जेक्शन विंडो’
आयोग के अनुसार, प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद जिन उम्मीदवारों को किसी उत्तर पर आपत्ति है, वे 31 मई 2026 की शाम 6:00 बजे तक UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद QPRep (Online Question Paper Representation) पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
शर्त: आपत्ति दर्ज कराते समय उम्मीदवारों को कम से कम तीन प्रामाणिक स्रोतों (Authentic Sources) जैसे NCERT या सरकारी दस्तावेजों का संदर्भ/सबूत देना अनिवार्य होगा। विषय विशेषज्ञों की टीम इन आपत्तियों की जांच करेगी और उसके बाद ही फाइनल रिजल्ट और फाइनल आंसर-की तैयार होगी।
इससे परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी और छात्रों का समय बचेगा।

इससे पहले फाइनल रिजल्ट आने के बाद आंसर-की जारी होती थी। अब छात्र परीक्षा के बाद आंसर-की देख सकेंगे और किसी सवाल पर आपत्ति होने पर 31 मई की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन चैलेंज दर्ज करा सकेंगे। इससे परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी और छात्रों का समय बचेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *