मंईयां सम्मान योजना की रुकी हुई किस्तों का जल्द होगा भुगतान, सरकार का निर्देश
रांची: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ (MMM SY) के उन लाखों महिलाओं के लिए दोगुनी खुशखबरी है, जिनकी मासिक किस्तें पिछले कुछ समय से तकनीकी कारणों से रुक गई थीं। राज्य सरकार ने अब ऐसे सभी लाभुकों को बकाया राशि का भुगतान करने की कवायद तेज कर दी है।
रुके हुए भुगतान का क्या है कारण ? योजना की शुरुआत में लाखों महिलाओं को पहली कुछ किस्तें सफलतापूर्वक प्राप्त हुई थीं, लेकिन बाद के महीनों में कई महिलाओं के खातों में राशि पहुँचना बंद हो गई। बताया जा रहा है कि बैंक खातों का आधार से लिंक न होना (Aadhaar Seeding), बैंक मर्जर और पोर्टल पर तकनीकी त्रुटियों के कारण भुगतान प्रक्रिया में बाधा आई थी।
सरकार की कार्रवाई राज्य भर से मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने सभी जिलों के अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। निदेशालय ने जिला स्तर पर उन लाभुकों की विस्तृत सूची मांगी है जिनका भुगतान किसी भी कारणवश लंबित है।
निदेशक ने जारी किए निर्देश: सभी जिलों से उन लाभुकों का डेटा जुटाया जा रहा है जिन्हें 3-4 किस्तों के बाद पैसा मिलना बंद हो गया। रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से ‘भुगतान न होने का कारण’ बताने को कहा गया है।जानकारी प्राप्त होते ही निदेशालय द्वारा रुकी हुई राशि को एकमुश्त जारी करने की योजना है।
होली से पहले मिलेगा पैसा झारखंड की 51 लाख महिलाओं को ‘ मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के तहत फरवरी माह 18वीं किस्त राशि होली से पहले ही लाभुकों के बैंक खातों में भेज दी जाएगी। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने इस संबंध में राज्य के सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
लाभार्थी क्या करें ? जिन लाभार्थियों का भुगतान रुका हुआ है, वे यह सुनिश्चित कर लें कि उनका बैंक खाता DBT (Direct Benefit Transfer) के लिए सक्रिय है। साथ ही, वे अपने नजदीकी पंचायत सचिवालय या प्रखण्ड कार्यालय (BDO Office) में जाकर अपनी स्थिति की जानकारी दे सकते हैं।सरकार का यह कदम महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने और योजना में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
