गिरिडीह: हर वार्ड में होगा ‘वार्ड कमेटी’ का गठन, योजनाओं में जनता की होगी सीधी भागीदारी – प्रमिला मेहरा
गिरिडीह: नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच महापौर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा ने बुधवार को वार्ड नंबर 12, 15 और 36 के विभिन्न मोहल्लों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनका आशीर्वाद लिया और नगर निगम के विकास के लिए अपना विजन साझा किया।

वार्ड कमेटी से होगा सशक्तिकरण
जनसंपर्क के दौरान प्रमिला मेहरा ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि जीतने के बाद हर वार्ड में वार्ड कमेटी का गठन किया जाएगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विकास योजनाओं के चयन में अब बिचौलियों की नहीं, बल्कि सीधे वार्ड कमेटी की भागीदारी होगी। कमेटी को सशक्त बनाया जाएगा ताकि स्थानीय समस्याओं का समाधान जमीनी स्तर पर हो सके।
हर महीने लगेगा जनता दरबार
जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा:”अगर जनता का आशीर्वाद मिला, तो नगर निगम केवल कार्यालयों तक सीमित नहीं रहेगा। हम हर महीने हर वार्ड में जनता दरबार लगाएंगे, ताकि लोगों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
समर्थकों का भारी हुजूम
अभियान के दौरान प्रमिला मेहरा को मतदाताओं का भारी समर्थन मिलता दिखा। इस मौके पर मुख्य रूप से झामुमो नगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी, हरिमोहन कंधवे, प्रमोद कंधवे, विनय खेतान, बंटी केडिया, संतु कंधवे, गोपाल बगेड़िया, टिंकू सिंह, योगेन्द्र सिंह, सोनू कुमार, किशोर दास, सुशील शर्मा, मो. पलटन, मो. गांधी, मो. चांद, मो. पप्पू, गीता शर्मा, और प्रमिला कुमारी सहित दर्जनों समर्थक उपस्थित थे।

Logging into 988betlogin is a breeze. The site’s easy to navigate and I haven’t had any issues. Pretty decent place to have some online fun. Give it a peek: 988betlogin