पर्यटन

दलमा में जंगल सफारी का शुभारंभ, पर्यटन विकास को नई रफ्तार: 30 ईको कॉटेज का शिलान्यास

दलमा (पूर्वी सिंहभूम)। झारखंड की ‘अबुआ सरकार’ राज्य को पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य (Dalma Wildlife Sanctuary) में एक ऐतिहासिक पहल देखने को मिली, जब मंत्री सुदिव्य कुमार ने 30 ईको कॉटेज (30 Eco Cottages) के निर्माण हेतु विधि-विधान से भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

इसके साथ ही, वन्यजीव प्रेमियों और सैलानियों के लिए खास सौगात देते हुए उन्होंने ‘जंगल सफारी’ (Jungle Safari) का विधिवत शुभारंभ किया और सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन और ईचागढ़ विधायक सविता महतो विशेष रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

प्रकृति के बीच आधुनिक सुविधा, अब दलमा में ठहरना होगा आसान

मंत्री कुमार ने बताया कि इन 30 ईको कॉटेज के निर्माण से यहाँ आने वाले पर्यटकों को अभ्यारण्य के समीप ठहरने की उत्कृष्ट सुविधा मिलेगी। इससे पर्यटक प्रकृति के बीच रहकर दलमा की वादियों और इसके नैसर्गिक सौंदर्य का भरपूर लुत्फ उठा सकेंगे। सरकार का लक्ष्य पर्यटकों के प्रवास को अधिक सुलभ और आरामदायक बनाना है।

जंगल सफारी से बढ़ेगा रोमांच

जंगल सफारी के शुभारंभ के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार एवं विभागीय अधिकारियों ने स्वयं भी सफारी के जरिए अभ्यारण्य का भ्रमण किया। नई सफारी सेवा से अब पर्यटक दलमा के वन क्षेत्र को सुरक्षित तरीके से नज़दीक से देख सकेंगे। इससे वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ दलमा की पहचान एक प्रमुख इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित होगी।

“दलमा बनेगा झारखंड का टूरिज्म ब्रांड”

इस मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा,“दलमा झारखंड की प्राकृतिक धरोहर का अहम केंद्र है। इसे पर्यटन हब के रूप में विकसित करने का जो संकल्प हमने लिया था, ईको कॉटेज का शिलान्यास और जंगल सफारी का शुभारंभ उसी दिशा में मजबूत कदम है। इससे क्षेत्र की पहचान मजबूत होगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

”उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में दलमा झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल होगा

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *