गिरिडीह में ‘सियासी चाणक्य’ का जादू: भाजपा के अभेद्य किले में प्रमिला मेहरा की ऐतिहासिक सेंधमारी, CM से मिला आशीर्वाद
रांची/गिरिडीह: गिरिडीह नगर निगम के महापौर चुनाव में ऐतिहासिक विजय की पताका फहराने के बाद, नवनिर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा ने आज राजधानी रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

27 फरवरी को चुनाव का नतीजा आने के बाद दोपहर झामुमो जिला संगठन के साथ रांची पहुंची, इस दौरान पहले नगर विकास मंत्री सुदीव्य कुमार से भावुक मुलाकात हुई, जिसके बाद मंत्री के साथ CM House पहुंच कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से आशीर्वाद लिया।
सत्ता के गलियारों में जीत की गूँज
इस गरिमामयी भेंट के दौरान गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन एवं गिरिडीह विधायक सह कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने प्रमिला मेहरा की इस जीत को गठबंधन की जन-हितैषी नीतियों और कार्यकर्ताओं के अटूट परिश्रम का प्रतिफल बताया।
भाजपा के ‘अजेय दुर्ग’ का पतन और सुदिव्य कुमार की ‘चाणक्य नीति’
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, गिरिडीह शहरी क्षेत्र पारंपरिक रूप से भारतीय जनता पार्टी का एक सुदृढ़ किला माना जाता रहा है। किंतु, इस चुनाव में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की सुक्ष्म और सूक्ष्मदर्शी ‘चाणक्य नीति’ ने विपक्ष के इस गढ़ को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
कुशल रणनीतिकार: मंत्री सुदिव्य कुमार के कुशल मार्गदर्शन और सांगठनिक कौशल ने चुनावी बिसात पर विपक्षी रणनीतियों को विफल कर दिया।
संगठनात्मक शक्ति: झामुमो महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष के रूप में प्रमिला मेहरा की जमीनी पकड़ और कार्यकर्ताओं के समर्पण ने इस विजय को ‘ऐतिहासिक’ स्वरूप प्रदान किया।
विजयी आंकड़े: जनादेश का स्पष्ट प्रतिबिंब
चुनाव परिणामों के विश्लेषण से स्पष्ट होता है कि प्रमिला मेहरा ने न केवल झामुमो के आधार वोट को सुरक्षित रखा, बल्कि भाजपा के पारंपरिक वोट बैंक में भी भारी सेंधमारी की है।
प्रमिला मेहरा: 38,091 मत
निकटतम प्रतिद्वंद्वी (भाजपा समर्थित): 23,492 मत
जीत का अंतर: 14,599 मतों के विशाल अंतर से प्रमिला मेहरा विजयी रहीं।

विकास का संकल्प
विजय के उपरांत प्रमिला मेहरा ने मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा:
“यह विजय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन का परिणाम है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के आशीर्वाद से अब गिरिडीह नगर निगम में विकास की नई गंगा बहेगी और जन-आकांक्षाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस मुलाकात के दौरान जिला संगठन के अध्यक्ष संजय सिंह, झामऊ केंद्रीय सदस्य प्रणव वर्मा, अजीत कुमार पप्पू, अभय सिंह, फरदीन इम्तियाज, रॉकी सिंह, कृष्ण मुरारी शर्मा, दिलीप मंडल, दिलीप रजक समेत दर्जन ऑन कार्यकर्ता मौजूद थे।

