गिरिडीह में अब खाद आपूर्ति लाभुकों को अब समय पर मिलेगा राशन
गिरिडीह,17 फरवरी 2026:- गिरीडीह जिला में अब गरीब किसानों को समय पर अनाज उपलब्ध हो पाए, इसके लिए जिला उपायुक्त ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है, सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिये व अनाज की उपलब्धता समय पर हो इसके लिए गिरिडीह जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 100 एवं 500 एम०टी० क्षमता वाले गोदामों के निर्माण से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि 100 एम०टी० एवं 500 एम०टी० क्षमता वाले गोदामों का निर्माण कार्य पारदर्शिता और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। संबंधित अभियंताओं को नियमित स्थल निरीक्षण कर प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान निर्माण स्थलों की वर्तमान स्थिति, भूमि उपलब्धता, स्वीकृति, तकनीकी स्वीकृति एवं वित्तीय प्रावधानों की समीक्षा की गई। जिन स्थलों पर कार्य आरंभ हो चुका है, वहां कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया, वहीं जहां किसी प्रकार की बाधा आ रही है, उसे शीघ्र दूर करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। उपायुक्त ने कहा कि इन गोदामों के निर्माण से खाद्यान्न भंडारण क्षमता में वृद्धि होगी तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। इससे किसानों एवं लाभुकों को समय पर अनाज उपलब्ध कराना संभव होगा और भंडारण के दौरान होने वाली क्षति में भी कमी आएगी। मौके पर उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, अश्विनी ओझा समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Aviamastercasino, taking my chances here! Expecting a thrilling ride and the chance to score big. Let’s see if this place lives up to the hype. Give it a whirl aviamastercasino
I love what you guys are usually up too. This kind of clever work and reporting!
Keep up the excellent works guys I’ve included you guys to our
blogroll.