प्रमुख खबरेराजनीति

गिरिडीह के हर चौक चौराहे पर सिग्नल लाइट लगाने , यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने का संकल्प के साथ मेयर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा

हर चौक चौराहे पर सिग्नल लाइट लगवायेंगे , यातायात व्यवस्था होगी दुरूस्त- प्रमिला मेहरा

5000 पीएम आवास सीसीएल क्षेत्र में नहीं बना, एनओसी नहीं दिला सके भाजपा के नेता और मंत्री


गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में शुक्रवार को महापौर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा ने जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से कहा कि आपका आशीर्वाद मिला तो गिरिडीह के हर चौक चौराहे पर सिग्नल लाइट लगवाकर यातायात व्यवस्था दुरूस्त करेंगे। टोटो का पार्किंग और रूट चार्ट निर्धारित किया जाएगा। जाम से शहर वासियों को निजात दिलायेंगे। उन्होंने कहा कि हर वार्ड में पक्की सड़क और ढकी नाली बनायेंगे। उन्होंने वार्ड नंबर 09, 10, 14 और 15 के विभिन्न मुहल्लों में मतदाताओं के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया। प्रमिला मेहरा ने कहा कि सीसीएल क्षेत्र में 5000 पीएम आवास नहीं बन सका क्योंकि भाजपा के नेता और मंत्री भारत सरकार से छः साल में एनओसी नहीं दिला सके। आज चुनाव आया तो बड़ी बड़ी बातें कर रहे हैं।
मौके पर संजय सिंह, अजीत कुमार पप्पु, रामजी यादव, विकास सिन्हा, राकेश कुमार सिंह, मोनू सिंह, शेखर यादव, राकेश कुमार राॅकी, मुकेश आनन्द केशरी, अजयकांत झा, किशोर दास, रीता दास, प्रमिला साव, अभय सिंह, सोनू कुमार, किशोर दास, सुशील शर्मा, गीता शर्मा, प्रमिला कुमारी‌, प्रदोष कुमार, शेखर यादव, विष्णु गोप, भरत मिश्रा, राजीव सिंह सहित दर्जनों समर्थक मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *