पाकिस्तानी रूपये के मुकाबले भारतीय रुपया हुआ कमज़ोर |
6 महीनों में भारतीय रुपया पाकिस्तानी रुपये के मुकाबले 6% गिरा
30/01/26
लगातार अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में भारतीय रुपया अपनी ताक़त खोता जा रहा है। अब नौबत ये आ गई है कि पाकिस्तानी रुपये के आगे झुकता जा रहा है भारतीय रुपया। पिछले 6 महीनों में भारतीय रुपया पाकिस्तानी रुपये के मुकाबले 6% गिर गया है। दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की मुद्रा अब पाकिस्तानी रुपये के मुकाबले गिर रही है।
बीते कुछ सालों से भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण भी मुद्रा मे भारी गिरावट आई है।साल 2025 में दोनों देशों के बीच हुए नवीनतम संघर्ष ने न केवल क्षेत्रीय असुरक्षा को बढ़ाया है, बल्कि वित्तीय बाजारों को भी हिलाकर रख, जिससे रुपया एक साल से अधिक समय में अपने सबसे कमजोर स्तर पर पहुंच गया है। और यही वजह है कि लोगों के बीच भारतीय रुपया पाकिस्तानी रुपये के मुकाबले की चर्चा तेज़ हो गई है।
फ़िलहाल संपूर्ण विश्व आर्थिक तंगी की मार झेल रहा है उसपर ट्रंप का 50% टैरिफ पॉलिसी आग में घी डालने का काम कर रहा है।
