नगरपालिका आम निर्वाचन को लेकर प्रशासनिक कार्य तेज, 418 कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
गिरिडीह, 13 फरवरी 2026 नगरपालिका आम निर्वाचन को देखते हुए प्रशासन ने अपनी तैयारी जोर कर दी है, इसी कड़ी में आज स्थानीय +2 उच्च विद्यालय गिरिडीह में 418 कर्मियों जो प्रशिक्षणों में अनुपस्थित रहे कर्मियों को विशेष चुनाव कार्य प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण पर मुख्य फोकस राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त निदेशों पर रहा कि “तृतीय लिंग की प्रविष्टि प्रथम मतदान पदाधिकारी द्वारा मतदाता सूची की चिन्हित प्रति में उसके द्वारा अनुभव के किये गये लिंग को बताने पर ही करना है। मतदाता के द्वारा बताया गया लिंग ही दर्ज करना है।”तृतीय मतदान पदाधिकारी द्वारा मतदाता को वार्ड पार्षद के मतपत्र के साथ पूर्व में निदेशित गुलाबी पर्ची प्रदान करने का कार्य “विलोपित कर दिया गया है। इसके साथ सभी प्रशिक्षणार्थियों को मतपेटिका संचालन एवं प्रपत्रों के बारे में विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मतपेटिका हँड्स ऑन पर विशेष फोकस किया गया। इस प्रशिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों का ऑनलाइन आकलन भी किया गया। जिसे औसत स्कोर 90 प्रतिशत रहा है।प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी-सह-जिला शिक्षा पदाधिकारी, मो० वसीम अहमद एवं जिला शिक्षा अधीक्षक, मुकुल राज ने किया।
