‘मैया सम्मान योजना’ और हेमंत,कल्पना सोरेन की जोड़ी से प्रभावित होकर JMM में आईं शालिनी गुप्ता, कोडरमा में महिलाओं की बनेंगी आवाज
“कोडरमा की चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता शालिनी गुप्ता झामुमो में शामिल हो गई हैं। कल्पना मुर्मू सोरेन के नेतृत्व और मैया सम्मान योजना से प्रभावित होकर उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ली। कोडरमा जिले की राजनीति में इस बड़े बदलाव से झामुमो संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें।”
आज कोडरमा जिले की राजनीति में एक अहम बदलाव देखने को मिला है। सामाजिक और जनसेवा से जुड़ी शालिनी गुप्ता ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उनके पार्टी में शामिल होने से जिले की सियासी गतिविधियों में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।
झामुमो की सदस्यता ग्रहण करने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय पदाधिकारियों ने शालिनी गुप्ता का स्वागत किया। नेताओं ने कहा कि शालिनी गुप्ता के जुड़ने से पार्टी को न केवल संगठनात्मक मजबूती मिलेगी, बल्कि महिलाओं और युवाओं के बीच झामुमो की पकड़ और मजबूत होगी।
झामुमो की नीतियों से प्रभावित होकर लिया फैसला
पार्टी में शामिल होने के बाद शालिनी गुप्ता ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा से राज्य की अस्मिता, आदिवासी-मूलवासी अधिकारों और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ता रहा है। इन्हीं विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने झामुमो का दामन थामा है। वहीं झामुमो की नेत्री कल्पना मुर्मू सोरेन से काफी प्रभावित होने की बात कही।
मैया सम्मान योजना को लेकर बोली
शालिनी गुप्ता ने मैया सम्मान योजना को महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण योजना बताई है, बोली कि लगभग 53 लाख महिलाओं को मैया सम्मान योजना से जोड़ने का मतलब सीधा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
उन्होंने कहा कि कोडरमा जिले में शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और आम जनता की समस्याओं को लेकर वे सक्रिय भूमिका निभाएंगी और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।
संगठन को मिलेगा जमीनी स्तर पर लाभ
झामुमो नेताओं का कहना है कि शालिनी गुप्ता का अनुभव और सामाजिक जुड़ाव पार्टी के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उनके आने से कोडरमा जिले में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी दिनों में पार्टी की गतिविधियां और तेज होंगी।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी समर्थकों ने इसे कोडरमा में झामुमो के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शालिनी गुप्ता का झामुमो में शामिल होना कोडरमा की स्थानीय राजनीति में नए समीकरण बना सकता है। आने वाले समय में इसका असर जनसमर्थन और संगठनात्मक ढांचे पर साफ दिखाई दे सकता है।

One thought on “‘मैया सम्मान योजना’ और हेमंत,कल्पना सोरेन की जोड़ी से प्रभावित होकर JMM में आईं शालिनी गुप्ता, कोडरमा में महिलाओं की बनेंगी आवाज”