झारखण्ड

झामुमो में शामिल हुए हजारों लोग,हेमंत के कार्यों से हुए प्रभावित।

आज दिनांक 18 जनवरी 2026 को रांची किशोरगंज स्थित निजी विद्यालय मे झामुमो का सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।
झामुमो के महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने सदस्यता लेनेवालों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी मे स्वागत किया।
श्री पांडेय ने कहा झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए रांची के सामाजिक कार्यकर्ता उत्तम यादव के नेतृत्व मे हजारों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर विनोद कुमार पाण्डेय ने अपने संबोधन मे सदस्यता लेनेवालों को पार्टी के नीति सिद्धांतों से अवगत कराया और संगठन को मजबूत बनाने हेतु मार्गदर्शन किया। साथ ही राज्य में हेमन्त सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाने एवं राज्य के विकास मे अपना अहम योगदान देने हेतु संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर झामुमो रांची जिला से केंद्रीय सदस्य सह महानगर संयोजक अंतू तिर्की, डॉ हेमलाल मेहता, अश्विनी शर्मा, पवन जेडीया, जिला संयोजक बीरू तिर्की, महानगर संयोजक प्रदीप मिर्धा, अरुण वर्मा, रतीश द्विवेदी, आशुतोष वर्मा, अंकिता वर्मा, कुलदीपक कुमार, डॉ तालकेश्वर, सुनील साहू, राकेश वर्मा, वार्ड 27 के अध्यक्ष सुनील चौरसिया, सचिव मोहन गोस्वामी, वार्ड 28 अध्यक्ष कन्हैया जायसवाल, सचिव साहिल वर्मा, वार्ड 29 से अनुराग तिर्की, सचिव संदीप ठाकुर एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

सदस्यता लेनेवालों मे मुख्य रूप से उत्तम यादव, शैलेश नंद तिवारी, नीतेश वर्मा, रंजन माथुर, उमेश साहू, लालवंती देवी, छाया रानी, बंटी साव, रोहित यादव, आर्यन मेहता, निखिल कुमार गुप्ता, सोनू गुप्ता, बीरेंद्र गोप, शुभम विश्वकर्मा, दीपू श्रीवास्तव, आकाश कच्छप, राहुल कच्छप, सावन लिंडा, आनंद तिर्की, संजय तिवारी, राजू गोप एवं अन्य हजारों लोग रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *