क्या डगमगाने लगी है, झारखंड में गठबंधन की सरकार?
झारखंड, जबसे नगर निकाय चुनाव की घोषणा हुई सियासी हलचल तेज है। शहर की सरकार बनाने की जंग से पहले ही सत्ताधारी गठबंधन में दरार के संकेत मिलने लगे हैं। अब झामुमो और कांग्रेस एक-दूसरे से अलग राह पर चलते नजर आ रहे हैं। नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही झारखंड की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। राज्य के सत्ताधारी गठबंधन झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के बीच इस चुनाव को लेकर सामंजस्य बनता नहीं दिख रहा है। इतना ही नहीं गठबंधन में मौजूद अन्य पार्टी भी पीछे रहना नहीं चाहती हैं। देखा जाए तो सभी राजनीतिक दल अपने-अपने समर्थित उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की तैयारी में जुटे हैं। अब सबकी नज़र झामुमो और कांग्रेस शहर की सरकार के लिए साझा रणनीति रहने वाली है, लेकिन फ़िलहाल शुरुआती संकेत गठबंधन में बिखराव की ओर इशारा कर रहे हैं।
