झारखंड सरकार ने सोमवार शाम को प्रशासनिक अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी गई है। प्रदेश में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में दूसरी बार सरकार बनने के बाद पहली बार बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।राज्य के 20 प्रशासनिक पदाधिकारी का तबादला किया गया है,जिसमें से 3 जिले के डीडीसी का प्रमोशन DC में हुआ है। प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव को लेकर किया गया है ।
समझते हैं 20 जिले के डीसी कहां थे और कहां गए :-
1) अजय नाथ झा आदिवासी कल्याण आयुक्त, झारखण्ड, राँची से जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, बोकारो।
- Advertisement -
2) फैज अक अहमद मुमताज, निदेशक, बागवानी, झारखण्ड,राँची (अतिरिक्त प्रभार- प्रबंध निदेशक, झारखण्ड राज्य कृषि विपणन पर्षद, राँची से जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, रामगढ़।
3) आदित्य रंजन, निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेन्स, झारखण्ड, राँची से जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, धनबाद।4) राम निवास यादव निदेशक, उच्च शिक्षा, झारखण्ड, राँची से जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, गिरिडीह ।
5) आर० रॉनिटा, Director, Jharkhand Space Application Centre (JSAC) (अतिरिक्त प्रभार- मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, अटल बिहारी वाजपेयी इनोवेशन लैब, झारखण्ड) से जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, खूंटी।
6) नमन प्रियेश लकड़ा, उपायुक्त, गिरिडीह से जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, देवघर ।
7) अंजली यादव, निदेशक, पर्यटन, झारखण्ड, राँची (अतिरिक्त प्रभार – परीक्षा नियंत्रक, झारखण्ड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, राँची) से जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, गोड्डा।
8) कर्ण सत्यार्थी, उपायुक्त, गुमला से जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।
9) चंदन कुमार, उपायुक्त,रामगढ़ से जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा ।
10) कंचन सिंह, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखण्ड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी (JSLPS), राँची से जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, सिमडेगा।
11) नितिश कुमार सिंह, निदेशक, अंकेक्षण निदेशालय, वित्त विभाग, झारखण्ड, राँची (अतिरिक्त प्रभार-निदेशक, पेंशन एवं लेखा निदेशालय, वित्त विभाग, झारखण्ड, राँची) से जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ।
12) प्रेरणा दीक्षित,प्रबंध निदेशक, झारखण्ड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (जियाडा) से जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, गुमला।
13) शशि प्रकाश सिंह,निदेशक, प्राथमिक शिक्षा, झारखण्ड, राँची से जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, हजारीबाग।
14) कुमार ताराचंद निदेशक, कृषि, झारखण्ड, राँची से जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, लोहरदगा।
15) कीर्तिश्री जी, प्रबंध निदेशक, झारक्रॉफ्ट, राँची से जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, चतरा।16) अभिजीत सिन्हा,उप विकास आयुक्त, दुमका से जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, दुमका।
17) ऋतुराज, उप विकास आयुक्त, कोडरमा से जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, कोडरमा।
18) समीरा एस०, निदेशक-सह-सदस्य सचिव, झारखण्ड राज्य बाल संरक्षण संस्था, झारखण्ड (अतिरिक्त प्रभार- महानिदेशक, राज्य पोषण मिशन, झारखण्ड, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखण्ड राज्य जलछाजन मिशन तथा निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, झारखण्ड, राँची) से जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, पलामू।
19) रवि आनन्द,संयुक्त सचिव, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड, राँची से जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, जामताड़ा।
20) दिनेश कुमार यादव,उप विकास आयुक्त, राँची से जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, गढ़वा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब सचिवालय में भी भारी पैमाने पर ट्रांसफर का सीन बन गया है। कई निदेशक का पद खाली हो गया है तो वहीं कोल्हान का प्रमंडलीय आयुक्त का पद भी खाली है। विनय चौबे जेल जाने के बाद पंचायती राज सचिव का पद रिक्त है तो सूचना अधिकार अधिनियम के मुख्य सूचना आयुक्त भी रिक्त है।