Aaina Plus News
सच दिखेगा तो बोलेगा

अमर शहीद जगदेव प्रसाद जागरण अभियान का आयोजन: शोषितों के हक और अधिकार की आवाज बुलंद करने का लिया संकल्प।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

रांची, झारखंड—अमर शहीद जगदेव प्रसाद जागरण अभियान के तहत तीन दिनों तक रांची जिले के विभिन्न क्षेत्रों—पिस्का, नागड़ी, हटिया, धुर्वा, टाटी सिलवे, नामकुम, चुटिया और ओरमांझी—में व्यापक दौरा किया गया। इस अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं, बैठकों और संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया इस के साथ अमर शहीद जगदेव प्रसाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत कुमार सिंह को शौल और माला पहनकर स्वागत किया गया अध्यक्ष संत कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया।
शोषितों की आवाज बुलंद करने का संकल्प
अभियान के दौरान वक्ताओं ने समाज के पिछड़े और दलित वर्ग को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। इसके बाद यह जागरण अभियान रामगढ़ की ओर रवाना हुआ, जहां भी विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की योजना बनाई गई है।

इस अवसर पर झारखंड कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि “बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने दुनिया का सबसे बड़ा संविधान बनाया, जिसने समाज के हर व्यक्ति को समान अधिकार दिए। उन्होंने सभी को वोट देने का अधिकार दिया, लेकिन आज भी पिछड़े और दलितों को पूर्ण रूप से न्याय नहीं मिल पाया है।” उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान का उद्देश्य समाज के हाशिए पर खड़े लोगों को एकजुट कर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना है।
शोषितों के लिए, शोषितों द्वारा, शोषितों का शासन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संत कुमार सिंह ने कहा कि “अमर शहीद जगदेव प्रसाद जागरण अभियान का मुख्य उद्देश्य शोषितों के लिए, शोषितों द्वारा, शोषितों का राज्य स्थापित करना है।” उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त असमानता और भेदभाव को खत्म करने के लिए संगठित प्रयासों की जरूरत है, और यह अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
संगठन के प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद
इस जागरण अभियान में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष राजू महतो, कोषाध्यक्ष संजीत कुशवाहा, छात्र अध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा, प्रवक्ता सुबोध कुशवाहा, रांची जिला अध्यक्ष छत्रपति महतो, साथ ही उमेश महतो, राजेश कुमार, हिमांशु कुमार समेत कई प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।आगे की रणनीति
इस अभियान को आगे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आगामी दिनों में विभिन्न जिलों में भी इसी तरह के जागरण अभियान चलाए जाएंगे। इसके तहत समाज के शोषित, वंचित और पिछड़े वर्ग के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ, उन्हें संगठित कर एक सशक्त आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
अमर शहीद जगदेव प्रसाद के विचारों और संघर्ष को आगे बढ़ाने के इस प्रयास से समाज के शोषित वर्ग को न्याय और समानता दिलाने का संकल्प लिया गया।

- Advertisement -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.