Aaina Plus News
सच दिखेगा तो बोलेगा

रंगदारी वसूलने पहुंचे कुछ उग्रवादियों को गांववालों ने जमकर धुन दिया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Latehar : रंगदारी वसूलने पहुंचे कुछ उग्रवादियों को गांववालों ने जमकर धुन दिया। जिसमें एक उग्रवादी की मौत हो गयी। मृतक की शिनाख्त अभय उर्फ किशोर नायक के तौर पर की गयी। मृतक उग्रवादी अभय नायक उग्रवादी संगठन का कमांडर बताया जा रहा है। घटना बीती देर रात लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र के बारी रामपुर गांव में हुयी।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब सात उग्रवादी हथियार के साथ ईंट भट्ठों से रंगदारी वसूलने रामपुर गांव पहुंचे थे। यहां एक भट्ठा में रंगदारी को लेकर उग्रवादियों ने संचालक और मजदूरों के साथ मारधाड़ शुरू कर दिया। इससे मजदूरों का गुस्सा उबाल पर आ गया और वे लोग भी उग्रवादियों से भिड़ गये।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.