Aaina Plus News
सच दिखेगा तो बोलेगा

झारखंड की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने बंगाल में आरजी कर रेप केस में ममता बनर्जी सरकार से जताई नाराजगी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

हजारीबाग : पूर्व विधायक (बड़कागांव, झारखंड) अंबा प्रसाद ने आरजी कर रेप और मर्डर केस में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को विफल बताया है। साथ ही केंद्र सरकार पर भी नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया के जरिए जानकारी शेयर करते कहा है कि आरजी कर रेप और मर्डर केस में न्याय की लड़ाई अभी अधूरी है। पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बिधान भवन से सियालदह तक विरोध रैली निकाली, जिसे पुलिस ने मौलाली पर रोक दिया। हमने दोषियों को कड़ी सजा देने और न्याय की मांग उठाई, क्योंकि सीबीआई ने इस मामले में पूरी तरह विफलता दिखाई है। अंबा के मुताबिक, महिलाओं और आम जनता का आक्रोश इस अन्याय के खिलाफ है। हम इस संघर्ष में उनके साथ हैं। राज्य और केंद्र की सरकारों ने भरोसा तोड़ा है। हमने नॉनफंक्शनल मस्तिष्क और आंखों के मॉडल को लेकर उनकी विफलता पर सवाल उठाए और प्रदर्शन किया। न्याय की इस लड़ाई में हम पीछे नहीं हटेंगे।

क्या है केस जानिए

- Advertisement -

गौरतलब है कि कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में पिछले वर्ष 9 अगस्त को एक ट्रेनी महिला डॉक्टर का दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी थी। इस केस में सियालदह कोर्ट ने सोमवार (20 जनवरी) को दोषी सिविक वालंटियर संजय राय को आजीवन कारावास (मृत्यु होने तक) की सजा सुनाई थी। 50,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया था। हालांकि सीबीआई ने इस केस में मृत्युदंड की मांग की थी। ममता बनर्जी ने आजीवन कारावास के फैसले पर असंतोष जताया है और सीबीआई पर निशाना साधा है। कहा था कि जांच का जिम्मा बंगाल सरकार के हाथों में होता तो संजय को फांसी की सजा दिलाते। अब सरकार हाईकोर्ट में दोषी को मृत्युदंड के लिए गुहार लगाएगी। अंबा प्रसाद और कांग्रेस पार्टी इस केस में ममता और सीबीआई पर भी सवाल कर रही है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.