Aaina Plus News
सच दिखेगा तो बोलेगा

गिरिडीह में शान से लहराया तिरंगा, झंडा मैदान में मंत्री सुदिव्य सोनू ने किया झंडोतोलन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

गिरिडीह:- गणतंत्र दिवस के मौके पर गिरिडीह के झंडा मैदान में देश के आन बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा रविवार को पूरे शान के साथ फहराया गया। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह गिरिडीह के ऐतिहासिक झंडा मैदान में हुआ।

जहां गिरिडीह जिला पुलिस बल के अलग अलग जवानों के टुकड़ियों के जवानों के साथ महिला पुलिस बल, होम गार्ड जवान और एनसीसी कैडेटों के अलावा विभिन्न स्कूल के बच्चो के परेड निरीक्षण मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और डॉ बिमल कुमार ने खुली जीप से किया।

इसके बाद मंत्री सुदिव्य सोनू ने डीसी और एसपी ने झंडा मैदान में मौजूद अधिकारियो के साथ राष्ट्र गान के बीच झंडोतोलन किया और सलामी दिया। इस दौरान विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा झांकियां भी निकाली गई।

- Advertisement -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.